फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के उद्घाटन के लिए वर्तमान सरकार के पास समय नहीं : सत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- एक माह के अंदर हालात नहीं सुधरे तो कार्यालयों के बाहर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कांग्रेस सरकार को सत्तासीन हुए अढ़ाई साल हो गए हैं। पूर्व की भाजपा सरकार में जो काम शुरू हुए थे, उनके उद्घाटन के लिए वर्तमान सरकार के पास समय नहीं है। यह शब्द भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पार्टी कार्यालय ऊना में स्थापना दिवस के दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहे। कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में सदर विधानसभा क्षेत्र में ही ऐसे कई दर्जन विकास कार्य हैं जिनका उद्घाटन होना है। उन्होंने चेताया है कि अगर शीघ्र ही विकास कार्यों का उद्घाटन नहीं किया गया या जो कार्य लंबित पड़े हैं, उनके लिए बजट का प्रावधान करके जल्द ही किस्त जारी नहीं की गई तो भाजपा एक माह के दौरान दफ्तरों के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी और इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सदर ऊना में मिनी स्टेडियम बहडाला के लिए पैसा मंजूर करवाया गया था। काम शुरू भी हो गया लेकिन वर्तमान में काम बंद पड़ा है। इसी तरह से बॉयज स्कूल के भवन का भी काम पूरा हो गया है, मात्र पांच प्रतिशत काम ही बचा है। अगली किस्त जारी न की जाने की सूरत में काम बंद पड़ा है और बच्चे दो शिफ्टों में पढ़ाई करने को मजबूर है। वर्तमान की सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में मात्र भाजपा को ही कोसने का काम किया है और कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार में डूबे और अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त लोग को बचाने में लगे हुए हैं। सामाजिक सरोकार के नाम से कांग्रेस सरकार को कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें