फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर चौक में एक और महिला के कानों से छीनी बालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में फिर कानों की बालियां छीनने वाले गिरोह ने एक और महिला को शिकार बनाया है। मुबारिकपुर-तलवाड़ा मुख्यमार्ग पर दौलतपुर चौक में पेट्रोल पंप के समीप एक महिला के कानों की बालियां छीनकर बाइक सवार पंजाब की तरफ भाग गए। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दौलतपुर चौक पुलिस को वायरलेस के माध्यम से जानकारी मिली कि महिला की बालियां छीन ली गई हैं। पुलिस त्वरित हरकत में आई और कैमरों की जांच शुरू करते हुए बाइक का पीछा करने की कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। एक सप्ताह पहले भी डंगोह से युवक बालियां छीनकर भाग हुए थे और सीसीटीवी में कैद भी हुए थे लेकिन पुलिस को तब भी कोई सफलता नहीं मिली थी। एक सप्ताह बाद फिर ऐसी घटना हुई है। इससे शातिरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चौकी प्रभारी रविपाल ने बताया कि पुलिस को वायरलेस के माध्यम से शिकायत आई है। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें