फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर पंचायत टाहलीवाल बाजार में सुलभ शौचालय की दुर्दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
उठती बदबू से व्यापारी और ग्राहक परेशान
विज्ञापन

सूचना बोर्ड नहीं, गंदगी के ढेर और टूटी दीवारें
दुकानदारों ने नगर पंचायत से रखरखाव की जिम्मेदारी लेने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। नगर पंचायत टाहलीवाल बाजार में बने सुलभ शौचालय की हालत बेहद खराब हो चुकी है। शौचालय के बाहर न कोई सूचना बोर्ड है और न ही दीवारों की मरम्मत करवाई गई है। अंदर गंदगी का अंबार लगा है और चारों ओर झाड़ियां तथा कचरा फैला हुआ है। लगातार उठती बदबू से दुकानदार और ग्राहक परेशान हैं। मजबूरी में लोग इसी गंदे शौचालय का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि पिछले कई महीनों से यहां कोई सफाई नहीं हुई और ग्राहक दुकानों पर आकर लगातार शिकायतें कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर दुकानदार पवन, सूरज, राहुल, अंशुल ठाकुर, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, सोमनाथ और गणेश समेत अन्य लोग मौके पर इकट्ठा हुए और नगर पंचायत से तत्काल कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि शौचालय की देखरेख सुलभ समिति से लेकर नगर पंचायत को सौंपी जाए ताकि सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी ठीक से निभाई जा सके। इस पर नगर पंचायत सचिव विजय कुमार ने बताया कि फिलहाल शौचालय सुलभ समिति के पास है, लेकिन सफाई व्यवस्था को सुधारने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसडीएम हरोली को भी मांग पत्र सौंपा जाएगा। सुलभ शौचालय के प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सफाई के लिए एक पार्ट-टाइम महिला कर्मचारी को जिम्मेदारी दी गई है, जिसे हर महीने 3000 रुपये दिए जाते हैं। इसके बावजूद सफाई क्यों नहीं हो रही, इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह शौचालय नगर पंचायत को सौंप दिया जाएगा ताकि रखरखाव बेहतर ढंग से किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें