फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा में बस स्टैंड निर्माण की योजना वर्षों से लंबित

Sat, 28 Mar 2026 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बंगाणा क्षेत्र में प्रस्तावित बस स्टैंड का निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से फाइलों में ही अटका हुआ है। योजना के लंबित रहने का मुख्य कारण अब तक उपयुक्त भूमि का चयन न हो पाना बताया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों को आज भी सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग ने एक बार फिर बस स्टैंड निर्माण को लेकर पहल तेज करते हुए स्थानीय प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। विभाग ने अधिकारियों से शीघ्र उपयुक्त भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट भेजने को कहा है ताकि लंबे समय से लंबित इस योजना को जल्द धरातल पर उतारा जा सके।
बस स्टैंड के अभाव में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश, तेज धूप और अन्य प्रतिकूल मौसम में लोगों को खुले में खड़ा रहना पड़ता है। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद परेशानी भरी है।
विज्ञापन

इसके अलावा बसों के सड़क किनारे रुकने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को प्राथमिकता देते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सकें।
वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम के डीडीएम ऊना सुरेश धीमान ने बताया कि जैसे ही उपयुक्त भूमि चिह्नित होती है, निर्माण से जुड़ी आगामी प्रक्रिया को तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय प्रशासन के समक्ष मांग उठाई गई है और जल्द सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें