संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। अंब के अग्नि कुंडल भवन में रविवार को हिमाचल नंबरदार जन कल्याण महासंघ खंड अंब की बैठक संपन्न हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष दीपक शर्मा ने की। बैठक में संगठन के कामकाज और नंबरदारों को आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को लेकर बातचीत की गई। इस दौरान वरिष्ठ उपप्रधान राकेश लट्ठ, सहसचिव राजेश कुमार, जिला सचिव रविंद्र कहोल, चेयरमैन पूर्ण सिंह और मीडिया कोऑर्डिनेटर सुरजीत सिंह सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में नंबरदारों ने अपनी समस्याओं को साझा किया और उनके समाधान के लिए कुछ फैसले लिए। तय किया गया कि अब से संघ के प्रतिनिधि हर तीन महीने में एक बार तहसीलदार के साथ बैठक करेंगे। ताकि उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत कराया जा सके। इसके साथ ही पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद गांव के स्तर पर काम करने में आ रही दिक्कतों पर भी बात हुई। संघ के सदस्यों ने निर्णय लिया कि विकास खंड अंब के माध्यम से नंबरदारों की मदद की जाएगी ताकि आम लोगों के काम ना रुकें। इस मौके पर खंड सचिव मनीष शर्मा, सह सचिव रोहित बसवाल, अशोक कुमार और रणवीर सिंह सहित वनित मोहन, रघुवीर सिंह, ओमप्रकाश, संतोख सिंह, रमेश कुमार, विजय कुमार, कश्मीर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।