फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब क्षेत्र में काटे गए पेड़ों की संख्या 18 नहीं 22 निकाली

Sat, 21 Mar 2026 06:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। अंब क्षेत्र में खैर के पेड़ों के अवैध कटान मामले में नया खुलासा हुआ है। वन विभाग द्वारा गठित विशेष कमेटी की जांच में सामने आया है कि क्षेत्र में काटे गए पेड़ों की संख्या 18 नहीं बल्कि 22 है। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो पाया कि अवैध कटान के बाद साक्ष्यों को मिटाने की भी कोशिश की गई थी। इस मामले की कड़ी 14 मार्च को लडोली क्षेत्र में पकड़ी गई खैर की लकड़ी की खेप से जुड़ी है। विभाग की जांच में कुठेड़ा खैरला की शामलात भूमि से काटे गए पेड़ों के ठूंठ का मिलान लडोली में बरामद लकड़ी से हो गया है, जिससे यह पुष्टि हो रही है कि पकड़ी गई लकड़ी इसी क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपियों ने पेड़ों को काटकर उन्हें एक निजी शेड में छिपा दिया था, जहां से वन रक्षक पूनम ढिल्लों की शिकायत पर पुलिस और विभाग ने कार्रवाई की थी। आरओ राहुल ठाकुर ने बताया कि गठित टीम ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में अवैध कटान की सही संख्या और मौके पर सुबूत मिटाने के प्रयासों का पूरा विवरण दिया गया है। विभाग अब इस जांच रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को भेज रहा है। पुलिस ने पहले ही इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और अब विभाग इस नई रिपोर्ट के आधार पर आगामी कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें