फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट तीन वर्ष पुरानी योजनाओं की जेरॉक्स कॉपी: भुट्टो

Sat, 21 Mar 2026 05:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो ने राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे तीन वर्ष पूर्व के बजट की जेरॉक्स कॉपी करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में प्रदेश के विकास के लिए कोई नई सोच या ठोस योजना नजर नहीं आई, जिससे आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद की जा सके। भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट केवल दिखावे और औपचारिकताओं तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में न तो किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए कोई प्रभावी प्रावधान किया गया है और न ही युवाओं के लिए रोजगार सृजन से संबंधित कोई नई पहल की गई है। भुट्टो ने यह भी आरोप लगाया कि यह बजट केवल कुछ खास लोगों और मित्रों को खुश करने वाला बजट प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि आम जनता, कर्मचारी वर्ग, व्यापारी और युवाओं को इस बजट से कोई विशेष लाभ मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें