फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चाकू दिखाकर स्कूटी लूट के मामले की गुत्थी उलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर चेहरों की नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन

दिनदहाड़े लूटपाट की घटना घटित होने से क्षेत्र में बना दहशत का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली विस क्षेत्र में चाकू दिखाकर स्कूटी लूट के मामले की गुत्थी उलझकर रह गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस ने खंगाली है। इसमें पंजाब नंबर की बाइक पर तीन सवार नजर आए हैं, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में उनकी सही ढंग से पहचान नहीं हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई करने में भले ही जुट गई है लेकिन अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि पंजाब नंबर की बाइक पर सवार तीन युवकों ने इस घटना को अंजाम देने के बाद स्कूटी को कहां ठिकाने लगाया है। 18 जनवरी को 4:30 बजे स्कूटी लेकर पंडोगा पेट्रोल पंप की ओर रोहन कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी भैणी खड्ड तहसील हरोली जिला ऊना जा रहा था। रास्ते में उसे राजीव कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी खड्ड मिला तो उसके साथ स्कूटी पर बैठकर आ गया। इसी दौरान पौने 5:00 बजे आटा मिल के पास पहुंचा तो वॉशरूम करने के लिए स्कूटी रोकी और सड़क किनारे बाथरूम करने लगा। इतने में ही तीन व्यक्ति एक बाइक पर आए और उन में से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरा और स्कूटी पर बैठे उसके दोस्त राजीव को थप्पड़ मारा और चाकू दिखाया। यह देखकर दोनों डर गए और वहां से भाग खड़े हुए और चाबी स्कूटी के साथ ही लगी रही। आरोपी स्कूटी लेकर भाग गए। पुलिस ने नामालूम व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज तो कर लिया है। क्षेत्र की लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल लिए हैं लेकिन अभी भी दिनदहाडे क्षेत्र में चाकू दिखाकर स्कूटी लूट की घटना का सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में पंजाब की बाइक में सवार तीन युवकों के चेहरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जल्द ही इस घटना से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच करके इस मामले में संलिप्त तीन आरोपी को पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें