फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहरी आवास योजना के तहत नगर निगम करेगा सर्वेक्षण

Wed, 11 Mar 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में जरूरतमंद परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत सर्वेक्षण अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस अभियान के माध्यम से नगर निगम के सभी वार्डों में ऐसे परिवारों की पहचान की जाएगी, जिनके पास पक्का मकान नहीं है या जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण स्वयं आवास निर्माण करवाने में सक्षम नहीं हैं।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक वार्ड में पात्र परिवारों की जानकारी एकत्रित की जाएगी। साथ ही लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। वार्ड स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि कई बार जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती, जिसके कारण वे इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की ओर से हर वार्ड में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें