फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक ने डुमखर में प्रस्तावित खेल स्टेडियम स्थल का निरीक्षण किया

Sun, 27 Sep 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा/थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को डुमखर अग्निशमन केंद्र के समीप प्रस्तावित खेल स्टेडियम स्थल का लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से भूमि, सड़क संपर्क और निर्माण संबंधी जानकारी ली। विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित खेल स्टेडियम से संबंधित सभी आवश्यक कागजी औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जाए, ताकि निर्माण कार्य को निर्धारित समय में शुरू करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि करीब एक माह के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर खेल स्टेडियम का शिलान्यास करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें