फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आपातकाल वार्ड में चल रही माइनर ओटी का होगा विस्तार

Tue, 12 May 2026 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के आपातकाल वार्ड में संचालित माइनर ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का जल्द विस्तार किया जाएगा। अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की संख्या और आपातकालीन सेवाओं पर बढ़ते दबाव को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। ओटी के विस्तार के बाद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

वर्तमान समय में आपातकाल वार्ड में संचालित माइनर ओटी में केवल दो बेड की व्यवस्था है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं, झगड़े, गिरने या अन्य गंभीर परिस्थितियों में घायल होकर आने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने पर चिकित्सकों और स्टाफ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार एक साथ अधिक मरीज आने पर उपचार व्यवस्था प्रभावित होती है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार माइनर ओटी के विस्तार के बाद बेड क्षमता बढ़ाई जाएगी और आधुनिक उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही आपातकालीन सर्जरी और प्राथमिक उपचार की सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने इस दिशा में प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। ओटी के लिए अतिरिक्त स्थान की व्यवस्था, नए उपकरणों की खरीद और जरूरी संसाधनों को लेकर योजना तैयार की जा रही है। इसके अलावा प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी कार्य किया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें सड़क हादसों और अन्य आपातकालीन मामलों के मरीज भी शामिल रहते हैं। ऐसे मरीजों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना अस्पताल प्रशासन के लिए चुनौती बना रहता है। गंभीर रूप से घायल मरीजों का प्राथमिक उपचार और छोटे ऑपरेशन तेजी से किए जा सकेंगे। ओटी का विस्तार होने से मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और गंभीर मामलों में राहत पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइनर ओटी के विस्तार के लिए कार्य किए जा रहे हैं। योजना पर मंजूरी व बजट का प्रावधान होते ही इस दिशा के कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें