फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले के न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

Thu, 04 Jun 2026 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। मंगलवार रात को जिले के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे लोगों को रात के समय भी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए लोग 24 घंटे कूलर, पंखे और एसी चलाने के लिए मजबूर होकर रह गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में हल्की कमी आई है। दिनभर तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। बता दें कि सोमवार रात को जिले का न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात के समय भी गर्मी का असर बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी मौसम इसी प्रकार से बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें