चिंतपूर्णी मंदिर की लिफ्ट खराब होने के चलते परेशान बुजुर्ग व दिव्यांग ।संवाद
व्हीलचेयर पर बैठाकर लंबी लाइनों से मंदिर में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में वीरवार दोपहर 12:00 बजे लिफ्ट खराब हो गई। इससे बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। लिफ्ट खराब होने के कारण मंदिर प्रशासन को बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर पर बैठाकर मंदिर भेजना पड़ा। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। बुजुर्ग श्रद्धालुओं को पांच-छह सीढ़ियां चढ़कर निकासी गेट से मंदिर नहीं भेजा गया बल्कि कैंची गेट से व्हीलचेयर पर बैठाकर श्रद्धालुओं की लंबी लाइनों में मंदिर में भेजा गया। मंदिर प्रशासन पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था करने की जिम्मेदारी है। लिफ्ट खराब होने के कारण मंदिर प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी लेकिन इससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। वहीं, डीसी ऊना जतिन लाल ने कहा लिफ्ट खराब होने से श्रद्धालुओं को समस्या आ रही है। शीघ्र समाधान किया जाएगा।