फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जटपुर महाल में उद्योग लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र रखा लंबित

विज्ञापन
नगर परिषद संतोषगढ़ की मासिक बैठक में मौजूद सदस्य व अन्य।स्रोत स्वयं - फोटो : जसराना: पहलगाम की घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए व्यापारी एवं आम नागरिक
विज्ञापन
नगर परिषद ने उद्योग प्रबंधन को नोटिस किया जारी
विज्ञापन

नगर परिषद संतोषगढ़ की मासिक बैठक में हुई कई मुद्दों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ की मासिक बैठक का आयोजन वीरवार को नगर परिषद के कार्यालय में हुआ। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद की अध्यक्ष निर्मला देवी ने की। बैठक में नगर के उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा सहित सभी वार्डों के पार्षद तथा सभी मनोनीत पार्षद उपस्थित रहे। इस दौरान नगर परिषद संतोषगढ़ के जटपुर महाल में लगने वाले उद्योग के विरोध को लेकर सैकड़ों नगर वासियों की ओर से हस्ताक्षरित विरोध पत्र को पढ़ा गया तथा उस पर गहन चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि उद्योग प्रबंधन की ओर से नगर परिषद से अनापत्ति प्रमाण पत्र की जो मांग की गई है उसे नगर वासियों के विरोध स्वरूप अभी लंबित रखा जाए। इसके अतिरिक्त नगरवासियों की ओर से हस्ताक्षरित विरोध पत्र में उद्योग को लेकर जो सवाल उठाए हैं, उन सभी के बारे में उद्योग प्रबंधन से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। नगर परिषद ने उद्योग प्रबंधन को नोटिस जारी किया है तथा उद्योग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने की बात कही है। उद्योग के प्रति जनता में जिन-जिन बातों को लेकर भारी रोष व्याप्त है उस बारे में शीघ्रता से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। नगर परिषद के सभी नुमाइंदों ने यह स्पष्ट किया है कि जब तक उद्योग प्रबंधन अपने उद्योग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान नहीं करता, तब तक नगर परिषद की ओर से उद्योग को किसी भी प्रकार का कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर परिषद द्वारा इस मामले में पूरी पारदर्शिता रखते हुए सभी नगर वासियों से यह अपील की गई है कि उद्योग के संचालन और प्रबंधन को लेकर किसी भी नगरवासी के मन में अगर कोई भी सवाल है तो वह 30 अप्रैल बुधवार तक अपनी सभी शंकाओं और प्रश्नों का विस्तारपूर्वक पत्र बनाकर नगर परिषद कार्यालय में जमा करवाएं ताकि सभी नगर वासियों के प्रश्नों और उनकी शंकाओं को उद्योग प्रबंधन के ध्यान में लाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें