फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रचंड गर्मी ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें, सड़कों और बाजारों में सन्नाटा

Thu, 28 May 2026 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में दोपहर के समय तेज धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती युवती।संवाद - फोटो : टूंडला के रैन बसेरा में लगी आग बुझाते लोग संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को ऊना का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे जनजीवन खासा प्रभावित रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं जताए हैं।
विज्ञापन

दोपहर के समय शहर की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जिससे कारोबार पर भी खासा असर नजर आने लगा है। खरीदारी को लेकर भी कम ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहिया वाहन चालकों तथा राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। लगातार बढ़ रहे तापमान का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। गर्मी के चलते बिजली और पानी की मांग में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। उधर किसान भी तेज गर्मी से चिंतित नजर आ रहे हैं। बढ़ते तापमान का असर सब्जियों और अन्य फसलों पर पड़ने लगा है। जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत का कहना है कि गर्मियों में कारोबार पर खासा प्रभाव देख जा रहा है। लोग कम ही घरों से बाहर निकल रहे है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने व लू चलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें