खैरला कुठेड़ा में तोड़ी गई उद्घाटन पट्टिका। संवाद
- फोटो : घायल पूनम।
भाजपा ने जताया कड़ा रोष, शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत नेशनल हाईवे-70 से खैरला कुठेड़ा को जोड़ने वाली पांच किलोमीटर लंबी सड़क की उद्घाटन पट्टिका को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इस घटना से क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। यह सड़क 2 अप्रैल 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से लोकार्पित की गई थी। लोकार्पण के बाद उद्घाटन पट्टिका को मुख्य सड़क किनारे स्थापित किया गया था, जिसे अब अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। भाजपा जिला एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष इंजी. रामपाल ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक पट्टिका तोड़ने की घटना है, बल्कि जनभावनाओं और विकास कार्यों का अपमान है। रामपाल ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों की शीघ्र पहचान कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाएं जनता की सुविधा और क्षेत्र की प्रगति का प्रतीक हैं और इनके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ अस्वीकार्य है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।