फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गतका पार्टियों ने युद्ध कला का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व में निकाले गए नगर कीर्तन में गतका का प्रदर्शन करते सिंह जवान। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना/संतोषगढ़। जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व उनके वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी, गुरु नानक मिशन संस्था व स्थानीय संगत ने श्रद्धा व उत्साह से मनाया। मंगलवार को गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर, हीरा थड़ा से पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।
कीर्तन हीरा थड़ा से प्रारंभ होकर कई गांवों से होता हुआ ऊना साहिब पहुंचा, जहां किला बाबा साहिब सिंह बेदी में पुष्प वर्षा व जयकारों के बीच स्वागत किया गया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने स्वागती द्वार व लंगर लगाए।
विज्ञापन

सुंदर पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शोभा यात्रा हुई और गतका पार्टियों ने युद्ध कला का प्रदर्शन किया। ऊना पहुंचने पर बाबा सरबजोत सिंह बेदी, बाबा अमरजोत सिंह बेदी व संगत ने नगर कीर्तन का स्वागत किया तथा पंच प्यारों व संत महापुरुषों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। उधर,श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को हरोली क्षेत्र के हीरानगर गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया एवं पंच प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन किला बाबा बेदी ऊना साहिब तक निकाला गया।
विज्ञापन

सुंदर पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान कर अरदास व जयकारों के साथ कीर्तन आरंभ हुआ। नगर कीर्तन हीरानगर से टाहलीवाल, संतोषगढ़, सनोली, मजारा, अजोली, मैहतपुर, देहलां, बहड़ाला व रक्कड़ कॉलोनी से होता हुआ ऊना पहुंचा, जहां कीर्तन दरबार सजाया गया।
मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, छबील और प्रसाद वितरण से स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें