फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरिद्वार-अंब अंदौरा ट्रेन 33 मिनट देरी से पहुंची

Fri, 20 Nov 2026 06:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार-अंब अंदौरा ट्रेन अपने निर्धारित समय से 33 मिनट देरी से पहुंची। ट्रेन के ऊना पहुंचने का समय दोपहर 12:30 बजे निर्धारित है लेकिन यह दोपहर 1:03 बजे स्टेशन पहुंची। वहीं, वापसी में अंब अंदौरा से हरिद्वार जाने वाली यह ट्रेन दोपहर दो बजे रवाना होनी थी लेकिन देरी के चलते दोपहर 2:40 बजे रवाना हुई। दूसरी ओर, वंदे भारत एक्सप्रेस भी ऊना रेलवे स्टेशन पर 24 मिनट देरी से पहुंची। ट्रेन के पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 11:10 बजे है लेकिन यह सुबह 11:34 बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें