संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट(ऊना)। गगरेट में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ (10 से 17 अगस्त) के शुभारंभ से पूर्व आज अपराह्न 4 बजे भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 108 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरेंगी। शोभायात्रा में सजीव झांकियां, भजन-कीर्तन दल और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे, जिससे नगर भक्तिरस में सराबोर होगा।प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक स्वयंमानन्द गिरि कथा वाचन करेंगे। कथा स्थल आर्मी ग्राउंड के सामने रमेश शुक्ला के निवास स्थान के पीछे होगा। श्रद्धालुओं के लिए जलपान, बैठने व सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है तथा मार्ग को सजाया गया है। आयोजन समिति ने सभी से सपरिवार पधारकर आध्यात्मिक लाभ लेने का आग्रह किया है।