पंजावर (ऊना)। पुलिस थाना हरोली के तहत पंजावर गांव में एक 22 साल का युवक फंदे से लटका मिला। युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं। मृतक की पहचान अजय कुमार निवासी ग्राम पंचायत लोअर पंजावर जिला ऊना के तौर पर हुई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को ग्राम पंचायत लोअर पंजावर में अजय कुमार ने अपने घर से कुछ दूरी पर पापुलर के पेड़ से रस्सी से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला संज्ञात में आते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले किया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि हरोली पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। युवक ने किन कारणों से ऐसा कदम उठाया, इसकी पड़ताल जारी है। संवाद