फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 400 करोड़ में होगा मां चिंतपूर्णी मंदिर का भव्य विस्तार, मार्च में मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सुदर्शन बबलू ने चिंतपूर्णी में एक कार्यक्रम में दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर का भव्य विस्तार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण में 125 करोड़ रुपये की राशि से निर्माण कार्य शुरू होगा। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बताया कि आगामी मार्च में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं माता चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

विधायक बबलू ने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश के प्रमुख मंदिरों के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रही है, जिसकी शुरुआत सबसे पहले माता चिंतपूर्णी मंदिर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह परियोजना अत्यंत आवश्यक है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर न्यास की ओर से विस्तारीकरण को लेकर आवश्यक भूमि का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है, जिससे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। परियोजना के पूरा होने के बाद माता चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। यह भव्य परियोजना न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें