फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर चौक में नालियों और गलियों में फैले कचरे को किया साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक शुरू हुए सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वीरवार को नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में साफ-सफाई की गई। जबकि, इस मौके पर वार्ड नंबर दो के पार्षद और नगर पंचायत के प्रधान धर्मवीर सिंह और वार्ड नंबर चार की पार्षद कविता भी इस मौके पर उपस्थित रहीं। अभियान की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने की। जबकि, इस मौके पर नगर सफाई कर्मियों ने वार्ड नंबर दो की नालियों और गलियों में फैली गंदगी व कूड़ा-कचरा उठा कर साफ-सफाई की और आमजन को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि हम अपने घर और आसपास की सफाई का ध्यान रखें तो अनेक बीमारियों को आसानी से रोका जा सकता है। उन्होंने सफाई कर्मियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि नगर की सुंदरता और नागरिकों का स्वास्थ्य इन्हीं कर्मियों की लग्न पर निर्भर करता है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे गंदगी न फैलाएं और नगर पंचायत के साथ सहयोग कर स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें