फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नारी में वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Tue, 12 Aug 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
नारी में पिंजरा लगाते हुए विभाग कर्मी। संवाद 
विज्ञापन
नारी (ऊना)। क्षेत्र के नारी गांव में तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला समाचार पत्र ने 11 अगस्त के अंक में मामला उजागर किया था। अब विभागीय अधिकारी हरकत में आए और क्षेत्र में तेंदुए के आने-जाने वाले रास्ते में पिंजरा लगा दिया है। बता दें कि तेंदुए ने दो घरों के पालतू कुत्तों को अपना शिकार बनाया था। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। पीड़ित परिवारों के मुखिया गणेश कुमार और विनय कुमार ने बताया कि सोमवार को वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए के आने-जाने वाले रास्ते में पिंजरा लगा गए हैं। पिंजरा लगाने से कम से कम लोगों को थोड़ी सी राहत महसूस हुई है। ग्रामीणों में प्रधान राम कुमार, सुशील कुमार, वीना देवी, अशोक कुमार समेत अन्य लोगों ने वन विभाग का आभार जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में एकाएक तेंदुए की चहल-पहल से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का घरों के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे, बुजुर्ग घरों में दुबकने को विवश हो गए हैं लेकिन अब विभाग की सक्रियता से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें