फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अतिक्रमण से सिकुड़े बंगाणा बाजार के फुटपाथ और सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण से सिकुड़ते बाजार
विज्ञापन

अभियान
बार-बार चेतावनी देने के बावजूद नहीं सुधर रहे दुकानदार
सरेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, प्रशासन मौन
राहगीरों और सड़क से गुजरने वालों को पेश आ रहीं मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल के बंगाणा बाजार में दुकानदारों की ओर से सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे बाजार सिकुड़ता जा रहा है। बार-बार चेतावनी के बावजूद दुकानदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे और प्रशासन मौन बैठा है। लंबे समय से दुकानदार फुटपाथ और सड़क पर दुकानों का सामान सजाए बैठे हैं। चेतावनी के बाद एक या दो दिन के लिए सामान हटा लेते हैं, फिर तीसरे, चौथे दिन बाद हालात वैसे के वैसे हो जाते हैं। इससे राहगीरों और सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में पैदल यात्रियों का गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय प्रशासन बाजार के हालात सुधारने में असमर्थ रहा। बीते दिनों भी विभाग की ओर से दुकानदार को सुधरने का मौका दिया, उसके बाद न तो विभाग ने खैैर खबर ली और न ही दुकानदार समझे। दुकानों का सामान फुटपाथ और सड़क पर लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुजुर्ग राहगीरों अभिषेक कुमार, जितेंद्र शर्मा, लेखराज, चमन सिंह, रोशनी देवी, गीता देवी, पुष्प, रोहित, निखिल शर्मा ने मांग की है कि प्रशासन बाजार में फैले अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाए। जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन पर उचित कार्रवाई की जाए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार (शैंटी) ने बताया कि सभी दुकानदारों को जागरूक किया गया है कि सड़क पर अपनी दुकान का सामान या साइन बोर्ड न लगाएं। इसके बावजूद दुकानदार नहीं मान रहे हैं। वहीं, कार्यवाहक एसडीएम बंगाणा अमित शर्मा का कहना है कि प्रशासन की ओर से दुकानदारों को बार-बार जागरूक किया जा रहा है। दुकानदार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें