फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पहली कक्षा के छात्रों ने पहाड़ी नाटी और भंगड़े से दर्शकों का मन मोह लिया

विज्ञापन
स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल के वा​र्षिक समारोह में सांस्कृ़तिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स्
विज्ञापन
स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कलां में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कलां में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के निदेशक स्पोर्ट्स एवं डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन डॉ. संजय शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
प्रधानाचार्य धीरज शर्मा और उपप्रधानाचार्य अदिति शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। डॉ. संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इसके बाद मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पांचवीं कक्षा के छात्रों की ओर से मोहक गणेश वंदना से हुई। नर्सरी कक्षा के छात्रों ने इट्स ए टाइम टू डिस्को और सुपरस्टार गीतों पर प्रस्तुति दी, जबकि एलकेजी के बच्चों ने अपना हर दिन और शेकी-शेकी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। तीसरी कक्षा के बच्चों ने इंग्लिश पॉप सॉन्ग और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। पहली कक्षा के छात्रों ने पहाड़ी नाटी और भंगड़े से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के छात्रों ने मराठा छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित नाटिका प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध किया। 11वीं कक्षा की छात्राओं ने सेमी-क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया। आठवीं कक्षा के छात्रों ने भंगड़ा पेश किया, जबकि सातवीं कक्षा के छात्रों ने भगत सिंह पर प्रस्तुति देकर देशभक्ति का रंग छाया। नौवीं कक्षा के छात्रों ने मां चामुंडा की वंदना प्रस्तुत की और सातवीं की छात्राओं ने गिद्दा से दर्शकों का मन मोह लिया। पांचवीं और छठी कक्षा के छात्रों की ऑपरेशन सिंदूर प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. संजय शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल की उत्कृष्ट सेवाओं और बच्चों में सुसंस्कारों के संवर्धन के लिए सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें