श्रद्धापूर्वक मनाया गुरुद्वारा होलगढ़ साहिब में समागम
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गावं लोअर अरनियाला में स्थित गुरुद्वारा बाबा साहिब सिंह जी बेदी होलगढ़ साहिब में सालाना समागम बाबा सरबजोत सिंह बेदी और इलाकावासी साध संगत द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जानकारी देते हुए रविंदर सिंह ने बताया कि इस उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ किए गए, जिनके भोग शनिवार को डाले गए। उन्होंने बताया कि भोग के बाद गुरमत समागम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी ने उपस्थित संगत को भजन सिमरन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन यापन करने के लिए संसारिक पदार्थों की प्राप्ती के लिए हम संघर्ष किए जा रहे हैं, लेकिन यह संघर्ष कभी खत्म नहीं होता है। हम अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों के हितों का ख्याल भी नहीं करते, लेकिन यह संसारिक पदार्थ हमारे साथ नहीं जाते। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी, श्री अखंड पाठ साहिब करवाने वाले व सेवादारों को सिरोपा देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर बाबा सुरिंदर सिंह,गुरु नानक मिशन संस्था के महांसचिव हरपाल सिंह कोटला,जोग्मान सिंह, धर्मपाल सैनी, सुखविंदर सिंह,सतनाम सिंह, मनजीत सिंह, रणजीत सिंह, बलबीर सिंह,कुलवंत कौर, कुलविंदर कौर ,कांता सैनी, हरजीत कौर, बलबीर सिंह, संतोष सैनी सहित अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर लंगर का आयोजन भी किया गया।