फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरूरी : अत्री

Sun, 21 Apr 2024 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
दोबड़ के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ ने रंगोली बनाकर मतदान के प्रति जागरुक।संवाद
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। ग्राम पंचायत लठियाणी और दोबड़ में स्वीप गतिविधियों के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी सुभाष अत्री ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष या इससे आयु पूर्ण कर चुके सभी मतदाता अपना वोट अवश्य बनवाएं। उन्होंने कहा कि वोट की ताकत से लोकतंत्र मजबूत होता है। सभी नागरिक अपने वोट के महत्व को समझें और अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि 85 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग व्यक्तियों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों को घर से वोट डालने के लिए फॉर्म 12डी की सुविधा उपलब्ध है। पोलिंग स्टेशन पर भी इन व्यक्तियों के लिए रैंप, व्हीलचेयर व स्वयंसेवियों की विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर ग्रामीणों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें