फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 3,048 मतदाताओं के फैसले पर टिकी 17 प्रत्याशियों की किस्मत

Sun, 17 May 2026 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में मतदान रविवार को होगा। शनिवार शाम चुनाव प्रचार थमने के साथ ही पूरे क्षेत्र में चुनावी शोर शांत हो गया लेकिन प्रत्याशियों की बेचैनी और हलचल देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

वार्डों में बूथवार समीकरण, जीत-हार के दावे और समर्थकों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की रणनीति पर मंथन चलता रहा। अब सभी की नजर रविवार को होने वाले मतदान और मतदान प्रतिशत पर टिक गई है।
नगर पंचायत के सात वार्डों में कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला 3,048 मतदाता करेंगे। इनमें 1,536 महिला और 1,512 पुरुष मतदाता शामिल हैं। इस बार 42 युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। युवाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। नाम वापसी के दौरान वार्ड तीन से सुषमा और वार्ड छह से अनामिका ने चुनाव मैदान से हटने का फैसला लिया था, जिसके बाद कई वार्डों में मुकाबला सीधा हो गया जबकि कुछ वार्डों में त्रिकोणीय टक्कर बनी हुई है।
विज्ञापन

एआरओ एवं नायब तहसीलदार कुलताज सिंह ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से सायं तीन बजे तक ईवीएम के माध्यम से मतदान होगा।
मतदान समाप्त होने के बाद नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में मतगणना करवाई जाएगी। शुक्रवार को डीएसपी अंब अनिल पटियाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने नगर पंचायत के छह वार्डों को अति संवेदनशील तथा एक वार्ड को संवेदनशील श्रेणी में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें