फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा रहे होनहारों को पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमांदरी और बदोली में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दोनों विद्यालयों में पहुंचने पर स्कूली छात्रों, अभिभावकों और स्टाफ ने विधायक का पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं, जयघोष और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विधायक विवेक शर्मा मंच पर पहुंचे, जहां विद्यालय प्रबंधन समितियों ने उन्हें सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर ऐसा मनमोहक वातावरण बनाया कि पूरा पंडाल तालियों की गूंज से भर उठा। मुख्य अतिथि ने मेधावी व प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक विवेक शर्मा ने दोनों विद्यालयों को सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11,000-11,000 रुपये की अनुदान राशि भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। क्षेत्र में खेल मैदानों के विस्तार, बेहतर भवन निर्माण, खिलाड़ियों के लिए उत्तम खेल किट उपलब्ध कराने तथा पहली कक्षा से अंग्रेज़ी माध्यम तक की शिक्षा को सुदृढ़ करने पर लगातार कार्य किया जा रहा है। अपने संबोधन में विधायक ने विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ को आश्वस्त किया कि स्कूलों के विकास से संबंधित हर मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें