फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वाहन चालक खुद ही खोल रहे भदसाली पुल, बड़े हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच की ओर से बंद किए पुल का हाल ही में हुआ मरम्मत कार्य
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एनएच ने पुलिस की मदद से दोबारा बंद कराया

दोपहिया के लिए खुले रखे पुल से अब गुजर रहे बड़े वाहन

सवारियों को लेकर बसें भी इसी पुल से कर रहीं आवाजाही





संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। हरोली उपमंडल के भदसाली में ऊना-होशियारपुर सड़क मार्ग पर बीते करीब दो सप्ताह से बंद पुल पर वाहन चालकों की मनमानी किसी बड़े खतरे को न्योता दे रही है। बारिश का प्रकोप थमने के बाद पुल की नींव को मजबूत करने के लिए डंगे और स्लैब डाली गई थीं। इसके चलते एहतियातन कुछ समय के लिए चौपहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। हालांकि मंगलवार और वीरवार के बीच वाहन चालकों ने दो बार पुल के दोनों किनारों पर डाली गई मिट्टी हटाकर आवागमन शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस चौकसी के बावजूद भारी-भरकम टिपर और बसें भी पुल से गुजरने लगीं। जानकारी मिलते ही एनएच विभाग ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से दोबारा पुल को बंद कराया।
बारिश से पुल को हुआ नुकसान
लगातार बारिश से उफान पर आई भदसाली खड्ड ने पुल के स्लैब और डंगे को क्षतिग्रस्त कर दिया था। बारिश थमते ही मरम्मत कार्य शुरू कर एक सप्ताह के भीतर अधिकांश काम पूरा कर लिया गया। बावजूद इसके नींव की मजबूती के लिए अभी पुल को चौपहिया वाहनों के लिए बंद रखा गया है।
विज्ञापन


रात को औसतन 50 टिपर गुजर रहे
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बंद होने से सबसे अधिक परेशानी खनन कार्य में लगे लोगों को हो रही है। लोगों ने बताया कि रात के समय औसतन 50 टिपर पुल से गुजर रहे हैं। इससे पुल की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। लोगों ने मांग की है कि पुल पूरी तरह मजबूत होने तक यहां विभाग या प्रशासन की ओर से सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं।
विज्ञापन


20 सितंबर को खुलेगा पुल
लोक निर्माण विभाग एनएच विंग के एसडीओ राजेश शर्मा ने बताया कि पुल की मरम्मत पूरी हो चुकी है। डाली गई कंकरीट को पूरी तरह मजबूत होने तक पुल को बंद रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व जबरन पुल खोल रहे हैं, जिसकी सूचना पुलिस और हरोली प्रशासन को दी गई है। पुल को 20 सितंबर तक आम यातायात के लिए खोलने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें