फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चालक ने अचानक मोड़ा था ऑटो, टकराने से बाइक सवार की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में सामने आई हादसे की वीडियो, पुलिस जांच जारी
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, साथी गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। बबेहड़ क्षेत्र में सड़क हादसे में नया मोड़ सामने आया है। प्रारंभिक जांच में जहां यह घटना महज बाइक अनियंत्रित होने की बताई जा रही थी। अब सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि हादसा एक ऑटो रिक्शा चालक की लापरवाही से हुआ। चालक ने ऑटो अचानक बिना किसी संकेत के सड़क पर दाईं तरफ मोड़ लिया, जिससे सामने से आ रही बाइक उससे टकरा गई। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से भाग गया। यह हादसा बुधवार शाम को करीब 05:45 बजे घटित हुआ। जब फतेहपुर (भद्रकाली) निवासी राहुल (26) पुत्र विनोद कुमार अपने दोस्त अंशुल पराशर के साथ बाइक पर सवार होकर स्वीमिंग पूल से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वे बबेहड़ स्थित ईंट के भट्ठे के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक ऑटो रिक्शा के चालक राजेंद्र सिंह निवासी डंगोह खास, तहसील घनारी, जिला ऊना ने अचानक लापरवाही से ऑटो दाईं ओर मोड़ा। इससे बाइक सीधे ऑटो से टकरा गई और फिर अनियंत्रित होकर पैरापिट से जा भिड़ी। टक्कर के बाद बाइक नाले में जा गिरी जबकि दोनों सवार सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर गिर पड़े। हादसे में राहुल की मौत हो गई जबकि अंशुल को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और उसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां अभी उसका इलाज चल रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी ऑटो रिक्शा चालक की पहचान कर ली गई है। आरोपी पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई तेज कार दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें