फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बेहड़ जसवां में जर्जर सराय भवन होगा ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों पुरानी मांग पर लगी प्रशासनिक मुहर
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ओम पाल ने मौके पर जाकर भवन का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां में लंबे समय से खंडहर बन चुके सराय भवन को प्रशासन ने आखिरकार कार्रवाई के दायरे में लिया है। जर्जर स्थिति में खड़ा यह भवन ग्रामीणों के लिए किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। खंड विकास अधिकारी ओम पाल डोगरा ने मौके पर जाकर भवन का निरीक्षण किया और स्थिति गंभीर पाते हुए तुरंत गिराने के आदेश जारी किए। भवन के पास से रोज़ाना ग्रामीण और बच्चों का आवागमन होता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती थी।
ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी कि यह खंडहर भवन हटाकर नया सराय भवन बनाया जाए। धार्मिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों और विवाह समारोहों के लिए यह पंचायत का एकमात्र सार्वजनिक भवन था, जिसकी खराब हालत से लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ती थी। निरीक्षण के बाद खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सचिव पवन कुमार और कनिष्ठ अभियंता जीवन राणा को स्पष्ट निर्देश दिए कि भवन का शीघ्र डिसमेंटल किया जाए और नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ की जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व समिति सदस्य राज पाल शर्मा, रामु कुमार, राजेश कपिला, दर्शन सिंह सहित कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त पंचायत भवन बेहड़ जसवां में एक विस्तृत बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ विकास कार्यों, नए भवन के निर्माण की रूपरेखा और पंचायत क्षेत्र की अन्य प्राथमिक आवश्यकताओं पर गहन चर्चा की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि जर्जर भवन हटने से संभावित खतरा टल जाएगा और नए भवन के निर्माण से पंचायत को एक सुरक्षित एवं सुसज्जित सामुदायिक स्थल मिलेगा। यह कदम वर्षों से लंबित मांग पूरी करने की दिशा में एक बड़ी राहत साबित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें