फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उपायुक्त ने की पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
उपायुक्त ऊना जतिन लाल उपमंडल अंब क्षेत्र की पंचायतों का दौरा करते हुए। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने वीरवार को उपमंडल अंब की भैरा, हम्बोली, कटोहड़ कलां और कुठेड़ा खैरला पंचायतों का दौरा किया तथा वहां चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), पंचायत सचिवों और पंचायत प्रधानों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों की प्रगति की नियमित रूप से निगरानी सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंचायत स्तर पर क्रियान्वित योजनाएं न केवल ग्रामीण ढांचे को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि आम जनजीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ओम डोगरा सहित संबंधित पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें