फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सूखे नालों में फिर बहा जीवन, झमाझम बारिश ने लौटाई बचपन की यादें

विज्ञापन
बंगाणा क्षेत्र में लंबे समय बाद क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश भरे जल स्रोत। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
लंबे अंतराल के बाद हुई झमाझम बारिश ने सूखे नालों में फिर से जीवन का संचार किया
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र में लंबे समय बाद हुई झमाझम बारिश ने सूखे पड़े नालों को फिर से जीवन से भर दिया है। यह बारिश न केवल पानी का बहाव लेकर आई, बल्कि लोगों की स्मृतियों में भी एक भावनात्मक उफान ला गई। स्थानीय निवासी किशन देव, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार और सुखदेव ने बताया कि बचपन में जिन नालों को बहते देखा था, वे पिछले कई वर्षों से पूरी तरह सूख चुके थे। अब लगातार हुई बारिश के बाद वे पुनः लबालब होकर बहने लगे हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि बचपन की तस्वीरें एक बार फिर आंखों के सामने तैर गईं। मिट्टी की सौंधी खुशबू, पानी की छप-छप और दोस्तों संग मस्ती भरे पल मानो फिर लौट आए हों। स्थानीय लोग इस प्राकृतिक परिवर्तन से बेहद खुश हैं और महसूस कर रहे हैं कि प्रकृति से जुड़ी ये छोटी-छोटी बातें भी जीवन में कितना गहरा प्रभाव छोड़ जाती हैं। गौरतलब है कि क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश ने कई सूखे जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर दिया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जून माह में 119 मिलीमीटर जबकि जुलाई में अब तक 338 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें