फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वां नदी के क्रेशर मापदंडों के अनुरूप नहीं कर रहे खोदाई

Tue, 16 Jul 2024 02:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
जिला परिषद ऊना की बैठक के दौरान पार्षद एवं अन्य। संवाद
विज्ञापन
ऊना। स्वां नदी के रिवर बैड पर स्थापित क्रेशरों की ओर से मापदंडों के अनुरूप खोदाई नहीं की जा रही है। खनन विभाग भी कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है। जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक में यह मुद्दा जिला परिषद के सदस्यों ने उठाया है।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य कमल सैणी ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस मसले पर प्रशासन उचित कदम उठाए। इसके अलावा हरोली में पंजाब के लोगों को नशा मुक्ति केंद्र खोलने की स्वीकृति नहीं दी जानी चाहिए। टाहलीवाल से बाथड़ी सड़क 15 महीनों में दोबारा बनाने का मुद्धा उठाया। उन्होंने कहा कि हरोली-टाहलीवाल क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से चल रहे ओवरलोड टिपरों के चालान किए जाने चाहिएं। सोमवार को जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद् अध्यक्षा नीलम कुमारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे।
बैठक में सदस्यों द्वारा अपने-अपने जिला परिषद् क्षेत्र से संंबंधित विभिन्न समस्याएं कार्यालयाध्यक्षों के समक्ष रखीं। जिप बैठक के दौरान जिला परिषद की भड़ोलियां खुर्द भूमि का 6 लाख 80 हज़ार रुपये से तारबंदी करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा जिप द्वारा 11 मार्च से 30 जून तक किए गए कार्यों के आय-व्यय का अनुमोदन, 15वें वित्तायोग के तहत वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना और मनरेगा की अनुपूरक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिप अध्यक्षा ने ग्राम पंचायत बहडाला में राज्य मार्ग पर आंबेडकर भवन के पास सड़क के बीचों-बीच लगी रेलिंग को खोलने के लिए संबंधित विभाग से अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त बरसात में राशन डिपुओं में गंदम के आटे के स्थान पर गेहूं उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया। जिप सदस्य कमल सैणी द्वारा वन विभाग द्वारा इस वर्ष पौधारोपण पर किए जा रहे व्यय का विवरण मांगा तथा मनरेगा कन्वर्जेंस में पौधरोपण करवाने का सुझाव दिया गया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा वन मंडल अधिकारी को निर्देश दिए गए कि वे जिला परिषद् सदस्यों को भी पौधरोपण के लिए पौधे वितरित करें।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा द्वारा कुटलैहड वन परिक्षेत्र में खैर के अवैध कटान, गर्मियों में जंगलों में आग लगाने वालों पर कड़ा संज्ञान लेने की बता कही। उन्होंने अपने क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न मार्गों पर दूरसंचार कंपनी द्वारा खुदाई करके बिछाई गई केबल के उपरांत सड़कों को ठीक न करने का मामला उठाया। इसके अलावा अपने जिला परिषद क्षेत्र के अधीन बंगाणा में अग्निशमन केंद्र में छोटा वाहन उपलब्ध करवाने, थानाकलां में बिजली बोर्ड का मण्डल खोलने तथा कृषि विभाग का कार्यालय खोलने, ग्राम पंचायत रायपुर मैदान में कानूनगो वृत खोलने तथा बल्ह तथा प्रोईयां में पटवार वृत खालने की मांग की।
ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् एवं एडीसी महेन्द्र पाल गुर्जर, सदस्य कुलदीप कुमार, रजनी मनकोटिया, सतीश कुमार, नरेश कुमारी (दियाडा). सत्या देवी, उर्मिला देवी, गुलजार सिंह, कमल किशोर, रमा कुमारी ओंकार नाथ रजनी वाला तथा सुशील कालिया तथा पंचायत समिति अंब की अध्यक्षा सुनीता धीमान उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यालयों से कार्यालयाध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें