फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संघनेई स्कूल के विद्यार्थियों के लिए बनाए शौचालय का हालत बदतर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिसर में गंदे पानी का ठहराव, छात्रों का स्वास्थ्य खतरे में
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन और ग्राम पंचायत बता रहे एक दूसरे की लापरवाही

संवाद न्यूज एजेंसी

मुबारिकपुर (ऊना)। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधाओं को लेकर सरकार दिशा-निर्देश जारी करती रहती है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की देखरेख में कई औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच भी की जाती है। इसके बावजूद स्कूलों में व्यवस्थाएं बदतर हालत में हैं। इसका ताजा उदाहरण उपमंडल गगरेट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संघनेई में देखने को मिला। जहां बच्चों के लिए बनाए गए शौचालय के चारों ओर गंदगी फैली हुई है। स्कूल प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। गंदगी से भरे शौचालयों में बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। दूसरी ओर दुर्गंध युक्त वातावरण स्वास्थ्य के लिए खतरा बना हुआ है। शौचालयों के पास स्कूल परिसर में गंदा पानी जमा हो रहा है। स्कूलों के शौचालयों की स्थिति पंचायतों के शत-प्रतिशत संपूर्ण स्वच्छ होने के दावों व स्वच्छ भारत मिशन के नियमों की अनदेखी को उजागर करती है। वहीं, विद्यार्थी खुले में शौचालय जाने को विवश हैं। स्कूलों में स्वास्थ्य को लेकर कई प्रकार की गतिविधियों को स्कूल प्रशासन की ओर से जागरूकता के नाम पर किया जाता है लेकिन धरातल पर इसकी अलग ही तस्वीर नजर आती है।
स्कूल प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने कहा कि कई बार शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों और गांव पंचायत को लिखित रूप में समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम पंचायत के ध्यान में कई बार इस मसले को लाया गया है। वहीं, ग्राम पंचायत प्रधान का कहना है कि स्कूल प्रशासन ने जरूरी कागज हमें नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
संघनेई स्कूल में गंदगी का मामला पता चला है। जल्द ही इसकी जांच कर व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाएगा। इसके साथ जिम्मेदार व्यक्ति से इस बारे में जवाब तलब भी किया जाएगा।
अनिल कुमार, उपनिदेशक, जिला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें