फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर परिषद के पुराने भवन को गिराने की नहीं मिल पाई मंजूरी

Sun, 23 Nov 2025 05:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नप के पुराने भवन के स्थान पर बहुउद्देशीय भवन का होना है निर्माण
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों की तरफ से प्रस्ताव को नहीं किया गया है अभी मंजूर
वर्तमान में जर्जर हालत में चल रहा टाउन हॉल का भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर परिषद के पुराने भवन और टाउन हॉल के स्थान पर नया भवन बनाने की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। नगर परिषद के कार्यकाल में इस भवन को गिराकर नए भवन बनाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियाें को भेजा गया था। अब नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद भी पुराने भवन को गिराने की मंजूरी नहीं मिल पाई है।
ऐसे में न तो इस भवन का कोई प्रयोग हो रहा और न ही टाउन भवन किसी काम में आ रहा है। आलम यह है कि भवन में लगी खिड़कियां और दीवारों से प्लास्टर निकलना शुरू हो गया है। इस पर नगर निगम कोई गौर नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय का एक समय में अहम भवन रहा टाउन हॉल और नगर परिषद कार्यालय अब सिर्फ कबाड़ रखने के काम आ रहा है। एक समय था, जब इस भवन में अहम बैठकें, विवाह कार्यक्रम और अन्य सामुदायिक आयाेजन होते थे। वर्तमान में इस भवन की हालत खस्ता होती जा रही है। इस पर न तो नगर निगम न ही प्रशासन कोई ध्यान दे रहा है।
प्रस्ताव भेजने तक ही सिमटी योजना
नगर परिषद ने डेढ़ वर्ष पहले टाउन हॉल और पुराने परिषद भवन को गिराकर बहुउद्देशीय भवन बनाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा था। इस स्थान पर सभागार, कार्यालय, पार्किंग, दुकानें व बैठक कक्ष बनाने की योजना थी। लेकिन इस प्रस्ताव पर अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। ऊना शहर के अधिकतर लोग यहां विवाह शादियों सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित करते थे। इसके लिए गरीब परिवारों के लिए 2100 रुपये और अन्य के लिए 5100 रुपये का शुल्क वसूल किया जाता है। जबकि, किसी निजी पैलेस या होटल में इस प्रकार के आयोजनों के लिए हजारों रुपये केवल पैलेस के किराये के रूप में ही वसूल किए जाते हैं।
विज्ञापन


कोट्स
नगर परिषद के पुराने भवन को गिराने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए नगर निगम प्रयास कर रहा है। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें