फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रेड लाइट चौक से क्षेत्रीय अस्पताल के रास्ते से भी हटेंगी रेहड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन के निर्देशों के बाद नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन


मार्ग पर सड़क किनारे काफी संख्या में लगती हैं रेहड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त करवाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। कुछ दिन पूर्व प्रशासन की तरफ से मिनी सचिवालय से डिग्री कॉलेज तक के क्षेत्र को नॉन वेंडिंग जोन घोषित किया था। अब इसका विस्तार करते हुए मिनी सचिवालय से ओम भुजिया भंडार की दुकान तक के क्षेत्र को नॉन वेंडिंग जोन घोषित कर दिया है। इसके अलावा रेड लाइट चौक से क्षेत्रीय अस्पताल के क्षेत्र को नॉन वेंडिंग जोन बनाया गया है। प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद नगर निगम ने रेहड़ी फड़ी धारकों को क्षेत्र से हटने के निर्देश दे दिए हैं।
प्रशासन के निर्देशों के बाद अतिक्रमण पर नगर निगम व पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान लोगों को अपने चौपहिया वाहन पार्किंग में लगाने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। नियमाें की अनदेखी करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शनिवार को रेड लाइट चौक से क्षेत्रीय अस्पताल तक के क्षेत्र में रेहड़ी फड़ी लगाने वाले संचालकों को रेहड़ी-फड़ी हटाने को लेकर चेतावनी दी है। निगम प्रबंधन ने साफ किया है कि आगामी दिनों में नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे में रेहड़ी फड़ी वेंडर मार्केट के पास लगाई जाए। साथ ही दुकानदारों को दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका असर भी शहर में देखने को मिल रहा है। प्रशासन की तरफ से चौपहिया वाहन के लिए आधे घंटे की पार्किंग के लिए दस रुपये शुल्क तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
प्रशासन के निर्देशों के तहत नॉन वेंडिंग जोन क्षेत्रों से रेहड़ी फड़ी हटाई जा रही है। नियमों की अनदेखी पर प्रबंधन सख्त कार्रवाई करेगा। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें