फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार के आगे मवेशी आने से खाेया चालक ने अनियंत्रित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। लुधियाना से मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर आशादेवी-अंबोटा सड़क मार्ग पर गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि कार सवार बाल-बाल बच गए। पांच कार सवार श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। इन्हें सिविल अस्पताल गगरेट में प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाने के बाद छुट्टी दे दी गई। यातायात पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। मंगलवार सुबह मूलरूप से यूपी निवासी पांच श्रद्धालु (अब लुधियाना निवासी) अपनी बैगनार कार से मां चिंतपूर्णी के दर्शनों को जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही आशा देवी-अंबोटा सड़क मार्ग पर डब्बाली के समीप पहुंची तो कार के आगे मवेशी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी एक सौ आठ एंबुलेंस सेवा को दी। जबकि कार सवार श्रद्धालुओं को बचाने के लिए खाई में उतर गए। कार में सवार सभी पांच श्रद्धालुओं को सुरक्षित कार से बाहर निकाला गया। जिन्हें मामूली चोटें आई थीं। इन्हें तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। यहां पर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया गया। घायलों की पहचान फूलवती पत्नी विजय कुमार, विजय कुनार, राम देव प्रसाद, अस्तुरानी व गायत्री देवी के रूप में हुई है। खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पंकज पराशर ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें