फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दहेज के लिए मारपीट और घर से निकालने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। गगरेट थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर पांच वर्षों तक दहेज के लिए मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना देने और घर से निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक महिला ने बताया कि वह एक स्कूल में कार्यरत है। ससुराल वालों ने शादी के बाद से ही दस लाख रुपये, सोने के गहने और कार की मांग शुरू कर दी थी। इस दौरान वह अपने पिता के घर आ गई और ससुराल पक्ष के खिलाफ अदालत में केस लगाया। महिला के अनुसार पति ने उसके पिता को बिना बताए उच्च न्यायालय शिमला ले जाकर दर्ज मामले का जबरन समझौता करवा दिया। समझौते के बावजूद प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। आरोपों के अनुसार, ससुराल पक्ष की मांगें पूरी न होने पर बार-बार ताने मारते, गाली-गलौज करते और मानसिक दबाव डालते रहे। 31 दिसंबर 2024 को पति के साथ देवर ने मिलकर कार की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि जनवरी 2025 में उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया, जिससे पसली तक चोटिल हुई। मार्च 2025 में कमरे में घुसकर गालियां दी गईं और उसके माता-पिता को भी अपमानित किया गया। इसके बाद 30 अप्रैल को जब वह बीमार पड़ी तो इलाज तक नहीं करवाया। 10 मई को पति ने एक दोस्त के घर ले जाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और घर लौटने पर फिर से मारपीट की गई। कहा कि 17 मई को जब वह स्कूल से लौटी तो घर का मेन गेट बंद कर उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। कई बार आवाज लगाने पर पति ने आकर कहा कि पहले 10 लाख लेकर आओ, तभी घर में प्रवेश मिलेगा। पीड़िता ने अपनी ननद और अन्य रिश्तेदारों पर भी मानसिक दबाव और दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें