फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दर्शन स्थल के पास टूटा गेट हुआ दुरुस्त

Wed, 06 May 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
माता के दरबार में काममें जुटा भगत। संवाद
विज्ञापन
भरवाईं(ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शन स्थल के समीप लंबे समय से टूटा गेट आखिरकार ठीक करवा दिया गया है। यह गेट पिछले कई महीनों से टूटा हुआ था। गेट को अस्थायी रूप से चुनरियों से बांधा गया था। इससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर को इस समस्या की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए गेट को ठीक कराने के निर्देश जारी किए। उनके निर्देशों के बाद संबंधित कर्मचारियों ने बिना देरी किए मंगलवार को गेट की मरम्मत कर उसे पूरी तरह दुरुस्त कर दिया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें