फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पट्टी के जंगल से मिले शव की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। पट्टी गांव के साथ लगते जंगल से 16 जून को मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान मोहन लाल (45) निवासी गांव बंदलैहड़ी नंगल के तौर पर हुई। मृतक के छोटे भाई जगजीवन राम ने शव के साथ मिले कपड़ों के आधार पर यह पहचान की। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए शव गृह में रखवा दिया था। वीरवार को मृतक के छोटे भाई ने थाने पहुंचकर बताया कि उसका बड़ा भाई मोहन लाल लापता चल रहा है। इसके बाद उसके शव गृह में जाकर अपने भाई के कपड़ों से पहचान कर ली। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने कहा कि मोहनलाल पेशे से ड्राइवर था और बीते दो साल से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। अकसर घर में बिना बताए कहीं चले जाना और फिर वापस आ जाना उसी आदत थी। 15 मई को घर से गया तो वापस नहीं आया। इसकी शिकायत नंगल पुलिस में भी दर्ज करवाई गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें