फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 15 ग्राम नशीले पाउडर के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। नंगल पुलिस ने वीरवार को एक युवक से 15 ग्राम नशीला पाउडर बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां उसे एक दिन की रिमांड पर भेजा गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने कहा कि सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह वीरवार को टीम के के साथ गश्त पर थे। उन्हें गुप्तचरों से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति दाना मंडी के निकट नशे की सप्लाई करने के प्रयास में जुटा है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक लिफाफे में रखा नशीला पाउडर मिला। इसके आधार पर शशि कुमार पुत्र चमन लाल निवासी 581 जी ब्लॉक नंगल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए। बलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें