फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- ऊना के करीब 12 स्कूलों में लागू होगा सीबीएसई पाठ्यक्रम
विज्ञापन

केवी इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा के वार्षिक उत्सव समारोह में नवाजे मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चयनित सरकारी विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। प्रदेश सरकार राज्य के 117 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में यह पाठ्यक्रम लागू कर रही है, जिसमें ऊना जिले के करीब एक दर्जन विद्यालय शामिल होंगे।
उपमुख्यमंत्री शनिवार को अंब उपमंडल के धुसाड़ा स्थित केवी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने अकादमिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक किसी भी बच्चे के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि शिक्षकों द्वारा तराशे गए बच्चे भविष्य में देश-दुनिया का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के वार्षिक कार्यक्रमों में अवश्य शामिल हों और उन्हें समय दें। अपने स्कूल जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौर में अध्यापकों का सम्मान बहुत ऊंचा होता था और आज भी अभिभावकों को छोटी-छोटी बातों पर शिक्षकों से नहीं उलझना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के हित के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक विकास शर्मा ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें