ऊना। राष्ट्रीय इंटक का 34वां पूर्ण अधिवेशन तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष डॉ. जी संजीव रेडी की अध्यक्षता में एक से तीन दिसंबर को होगा। यह बात राष्ट्रीय इंटक सचिव और प्रदेश इंटक के महासचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय इंटक के तीन करोड़ 35 लाख के लगभग सदस्य हैं। इस अधिवेशन में देशभर में इंटक यूनियनों द्वारा चुने हुए डेलिगेट और जरनल काउंसिल के सदस्य ही भाग ले सकेंगे। इनके अलावा देश विदेश के बहुत से नेतागण भी संबोधित करेंगे। इनके अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी में से किसी भी एक नेता के आने की भी संभावना है। पूर्ण अधिवेशन में देश के सभी लेबर मुद्दों पर, लेबर कोड़, महंगाई एवं आर्थिक स्थिति में भी चर्चा की जाएगी। तीन दिसंबर को राष्ट्रीय इंटक का चुनाव भी होगा।