फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों ने बंगाणा कॉलेज प्रशासन पर लगाए अव्यवस्थाओं के आरोप

Tue, 01 Sep 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा/थानाकलां (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में कथित अव्यवस्थाओं और शिक्षण व्यवस्था को लेकर छात्रों ने एक वीडियो जारी कर महाविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि महाविद्यालय में शिक्षकों द्वारा निर्धारित समय के अनुसार कक्षाएं नहीं ली जा रही हैं और कई बार मनमर्जी से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थियों के अनुसार वे पहले भी अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर प्राचार्य के पास पहुंचे हैं लेकिन उन्हें न तो समस्याओं के समाधान की स्पष्ट जानकारी दी गई और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला। इसके बाद छात्रों ने वीडियो जारी कर अपनी आवाज उठाई है। उनका कहना है कि कक्षाओं से संबंधित समस्या के अलावा महाविद्यालय में पेयजल सुविधा को लेकर भी स्थिति संतोषजनक नहीं है। वहीं, खेल मैदान की सफाई न होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की मांग है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान सुनिश्चित करे। इस संबंध में महाविद्यालय की प्राचार्य रेखा ने बताया कि आज जिस कक्षा का समय निर्धारित था, उसमें विद्यार्थी उपस्थित नहीं हुए थे, जिसके चलते कक्षा नहीं लग पाई। उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में छुट्टी पर हैं। फिर भी मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें