फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाकलां की 30 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। पंचायत थानाकलां के क्यारा गांव की 30 वर्षीय महिला ने मायके में फंदा लगाकर सोमवार सुबह आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में हड़कंप है।
विज्ञापन

चार-पांच दिन पहले निशा देवी पति और बच्चों के साथ बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके छपरोह खुर्द गई थी। सोमवार सुबह चार बजे निशा ने मायके में घर के एक कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब कमराखोला तो उसे फंदे से लटके पाया। परिजनों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। महिला अपने पीछे बेटा, बेटी और पति को छोड़ गई है। महिला का पति राज कुमार मिस्त्री है। उसके मुताबिक आज तक उनकी किसी भी बात को लेकर बहस या तकरार नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में बंगाणा पुलिस थाना प्रभारी प्रेमपाल ने बताया कि महिला के गले में रस्सी के निशान हैं। प्रथम दृष्टि से आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें