फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: थानाकलां में पैरा पंप आपरेटर्स, फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर पदों के लिए 23 से होंगे टेस्ट

Sat, 21 Sep 2024 02:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
शारीरिक एवं स्किल टेस्ट में अल्फाबेट नाम के अनुसार आएंगे अभ्यर्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जल शक्ति विभाग डिविजन थानाकलां के तहत पैरा पंप आपरेटर्स, पैरा फिटर व मल्टीपर्पस वर्कर पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परीक्षण के लिए तैयार हो जाएं। 23 सितंबर से इन पदों के लिए आवेदन करने वाले पात्रों का स्किल एवं फिजिकल टेस्ट की शृंखला शुरू होने जा रही है। आवेदन कर्ताओं को विभाग की ओर से यहां अलग से काॅल लैटर नहीं भेजे जाएंगे। विभाग की ओर से 23 सितंबर से शुरू होने वाले टेस्टों में आवेदनकर्ताओं को नाम के अल्फाबेट आधार के लिए आमंत्रित किया गया है। विभागीय आंकड़े के अनुसार तीनों श्रेणियों में 40 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए क्षेत्र के 1274 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें मल्टीपर्पस वर्कर के 25 पदों के लिए 608 आवेदन, पैरा पंप आपरेटर के 11 पदों पर 434 व पैरा फिटर के चार पदों पर 232 ने आवेदन किया हुआ है। आवेदन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अब विभाग स्किल एवं फिजिकल टेस्ट की ओर बढ़ गया है।
23 सितंबर को अंग्रेजी के ए से एच के बीच आने वाले सभी अल्फाबेट नाम वाले मल्टीपर्पस वर्कर्स आवेदनकर्ता स्किल एवं फिजिकल टेस्ट के लिए जल शक्ति विभाग डिविजन थानाकलां के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचेंगे। 24 सितंबर को आई से पी और 25 सितंबर को क्यू से जेड अल्फाबेट नाम के अभ्यर्थी सुबह 10 से शाम 05 बजे तक भाग लेंगे, जबकि 26 सितंबर को पैरा पंप आॅपरेटर के ए से एम अल्फाबेट और 27 सितंबर को इसी श्रेणी में एन से जेड अल्फाबेट नाम के अभ्यर्थी निर्धारित सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शामिल लेंगे। पैरा फिटर के एक ही दिन 28 सितंबर को ए से जेड तक सभी अल्फाबेट नाम अभ्यर्थी स्किल एवं फिजिकल टेस्ट के लिए जल शक्ति विभाग डिविजन थानाकलां के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचेंगे। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अलग से कोई काॅल लैटर जारी नहीं किया जाएगा। सभी श्रेणियों के पात्र अपने प्रमाणपत्र एवं संबंधित दस्तावेज लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
23 से 28 सितंबर तक पैरा पंप आपरेटर्स, पैरा फिटर व मल्टीपर्पस वर्कर्स के लिए स्किल एवं फिजिकल टेस्ट होंगे। अभ्यर्थियों को अलग से काॅल लैटर नहीं भेजा जाएगा, इसलिए संबंधित पात्र निर्धारित तिथियों में अपनी श्रेणी बार नाम के अल्फाबेट अनुसार पहुंचे।
-राकेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, थानाकलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें