फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नागरिक अस्पताल में पानी की बर्बादी और गंदगी पर भड़के विधायक

Fri, 20 Sep 2024 03:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टॉफ को सही प्रकार से कार्य न करने पर लगाई लताड़
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अस्पताल में स्वच्छता पर भी दें ध्यान : विवेक
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। नागरिक अस्पताल बंगाणा में वीरवार को कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल बंगाणा में रोगियों से मिलने के बाद विधायक अस्पताल की छत पर जा पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने जब छत पर पानी की टंकियों से हो रही लीकेज और गंदगी देखी तो मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को खूब लताड़ लगाई। विधायक ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करना होगा। किसी भी कार्य में कोई कोताही सहन नहीं होगी। कहा कि बंगाणा के नागरिक अस्पताल से कुटलैहड़ की दो दर्जन पंचायतों के हजारों परिवार जुड़कर स्वास्थ्य सुविधाएं लेते है। शर्मा ने कहा कि पीछे कार्यकाल में सिविल अस्पताल में क्या होता रहा, उस पर हम नहीं जाना चाहते हैं। लेकिन अब व्यवस्था को सुधारना होगा और जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में रोगियों से भी मुलाकात की और रोगियों से पूरी जानकारी भी ली। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें अस्पताल में क्या समस्याएं आ रही हैं। इन समस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए मरीजों को आश्वासन भी दिया। कहा कि नागरिक अस्पताल बंगाणा में 24 घंटे जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेंगी। अस्पताल संबंधित जो भी समस्याएं या मांगे है, उस पर संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक बंगाणा सोनू गोयल व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें