फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रक्कड़ में टेंपो की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

Thu, 01 Aug 2024 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
टैंपो की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ रक्कड में थ्री व्हीलर
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते रक्कड़ कॉलोनी में मंगलवार रात को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जहां टेंपो और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत में 37 वर्षीय ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान राजीव कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी अप्पर अरनियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक राजीव कुमार निवासी अप्पर अरनियाला मंगलवार रात्रि को ऑटो में मैहतपुर से ऊना की ओर आ रहा था। रक्कड़ काॅलोनी के समीप एक बाइक को बचाते हुए टेंपो के साथ ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें